तीरथ ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने आपदा राहत कार्यों में घोटाला और जमकर कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए राहत कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कहा, आपदा राहत कार्यों को लेकर सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान तीरथ सिंह रावत प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य का पूरा सहयोग कर रही है, लेकिन उसके बावजूद राज्य में आपदा राहत कार्य पारदर्शिता से नहीं हो रहे हैं। सरकार झूठी बयानबाजी कर रही है।
उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुआवजा और राहत राशि वितरण में जमकर धांधली हुई है। पात्रों को मुआवजा राशि मिली ही नहीं जबकि अपात्रों को मुआवजा राशि दी गई है। उन्होंने आपदा राहत कार्यों की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की आवश्यकता बताई।
व्यापारी आत्महत्या की हो सीबीआई जांच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने गुप्तकाशी के व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार पर जरा भी विश्वास नहीं है, इसीलिए वे व्यापारी की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
मृतक व्यापारी के घर पहुंचे तीरथ
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। बुधवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने मृतक के गांव ब्यूंग जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक व्यापारी के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में लिप्त लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आपदा के बाद कारोबार ठप होने और कर्जा वापस न मिलने पर व्यापारी ओमप्रकाश ने 19 सितंबर को गुप्तकाशी के एक लॉज में जहर खाकर जान दे दी थी।
व्यापारी के सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी की तहरीर पर कांग्रेस विधायक शैला रानी रावत समेत 10 लोगों और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।