फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers take charge of the acting principal and headmaster from today Uttarakhand News

Uttarakhand: शिक्षक आज से संभालेंगे प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का प्रभार, आंदोलन के चलते था छोड़ा

Mon, 29 Sep 2025 10:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Sep 2025 10:34 AM IST
सार

राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले एक महीने से आंदोलनरत थे।

विज्ञापन
Teachers take charge of the acting principal and headmaster from today Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक आज से प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का प्रभार संभालेंगे। लंबित मांगों के लिए शिक्षकों ने प्रभार छोड़ दिया था। वहीं, पिछले एक महीने से अधिक समय से आंदोलनरत शिक्षकों ने आंदोलन भी स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

शिक्षक पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का पद है, लेकिन विभाग की ओर से इन पदों पद पदोन्नति न कर विभागीय सीमित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से न सिर्फ शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं, बल्कि परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKSSSC: पेपर लीक मामला: परीक्षा केंद्र में नीली कुर्सी की कहानी में नहीं कोई दम, ये नए तथ्य आए अब सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली ने कहा, शिक्षक आज से आवंटित एवं सभी सामान्य कार्य करेंगे, लेकिन जिन शिक्षकों से प्रभारी के रूप में काम लिया जा रहा है। विभाग को उन्हें समान काम के लिए समान वेतन देना चाहिए। उन्होंने कहा, शिक्षकों की लंबित मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो शिक्षक छुट्टी वाले दिन आंदोलन करेंगे। ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed