फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher Recruitment Directorate sought report regarding appointment letters withheld from candidates

उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती...निदेशालय ने चयन के बाद अभ्यर्थियों के रोके गए नियुक्ति पत्र संबंध में मांगी रिपोर्ट

Wed, 02 Oct 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 11:07 AM IST
सार

शिक्षक भर्ती को लेकर तीन चरणों में काउंसलिंग हो चुकी है। जिसके बाद विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में कुछ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुछ को विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए लेकिन विभाग ने विभिन्न कारण बताते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए।

विज्ञापन
Teacher Recruitment Directorate sought report regarding appointment letters withheld from candidates
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा निदेशालय ने शिक्षक भर्ती में शामिल उन अभ्यर्थियों की रिपोर्ट तलब की है। जिनके चयन के बाद नियुक्ति पत्र रोके गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक आरएल आर्य के मुताबिक हर मामले को देखने के बाद प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2906 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक भर्ती को लेकर तीन चरणों में काउंसलिंग हो चुकी है। जिसके बाद विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में कुछ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुछ को विद्यालय भी आवंटित कर दिए गए लेकिन विभाग ने विभिन्न कारण बताते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ प्रकरणों में अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जाए या नहीं इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, शैक्षिक प्रमाण पत्रों से संबंधित कुछ अन्य मामले हैं। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक सभी 13 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: 56 साल बाद सैनिक की पार्थिव देह पहुंचेगी गांव, बर्फ में था शव सुरक्षित, कई साल राह देखते रहीं पत्नी

शिक्षक भर्ती के लिए होगी चौथी काउंसलिंग

प्रदेश में 2906 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती में पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद 1339 पद बचे थे। 27 सितंबर 2024 को तीसरी काउंसलिंग में 686 अभ्यर्थी पहुंचे। तीसरी काउंसलिंग के बाद भी भर्ती के कुछ पद शेष हैं। शेष पदों के लिए विभाग की ओर से एक अन्य काउंसलिंग कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed