{"_id":"9e3928a78804f95bc9d058638f9691e3","slug":"tea-garden-labour-become-land-lord-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः चाय बागान मजदूर बनेंगे जमीन के मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः चाय बागान मजदूर बनेंगे जमीन के मालिक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चाय बागान मजदूरों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। इसके साथ ही तीस हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
देहरादून के वडोवाला स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यकर्ताओं से बातचीत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान के मजदूरों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। चाय बागान मजदूरों को बिना संपदा के नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी देहरादून को आदेश होंगे और फिर सारी प्रक्रिया होगी। सीएम रावत ने कहा कि अगले दो वर्ष महिला शक्ति को समर्पित होंगे। महिलाओं के माध्यम से प्रदेश को समृद्ध बनाया जाएगा।
विज्ञापन
हर थाने में कम से कम एक महिला इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। 1800 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। पीआरडी व होमगार्ड में महिलाओं की नियुक्ति को चार प्रतिशत से बढ़ाकर तीस फीसदी किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों में चार हजार अध्यापकों की नियुक्ति होगी।
इसके साथ ही इंटर व डिग्री कॉलेजों में भी नियुक्तियां होंगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, रंजीता तोमर, बलबीर रावत, आजाद अली, शंकरचंद रमोला, आरयेंद्र शर्मा समेत बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।