फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   taxi strike in uttarakhand.

पहल बेअसर, टैक्सी-मैक्सी हड़ताल जारी

Fri, 09 Jan 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Jan 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
taxi strike in uttarakhand.

टैक्सी-मैक्सी संचालकों की मांगों पर अब तक शासन स्तर से हुई कार्रवाई से यूनियनें संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


मांगों के शासनादेश जारी करने की मांग पर अड़े
दरअसल अभी तक कुछ ही मांगों के शासनादेश हुए हैं जबकि उत्तराखंड के टैक्सी-मैक्सी संचालक सभी मांगों के शासनादेश जारी करने की मांग पर अड़े हैं।

यूनियन ने गुरुवार को भी सभी मांगों के शासनादेश की कापी की मांग विभाग के समक्ष रखी। प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों से बात हुई थी। कुछ मांगों पर तकनीकी या कानूनी राय की जरूरत है, हमने आश्वस्त किया है कि जल्द उनका निस्तारण हो जाएगा।

ग्रीन कार्ड की सुविधा में बढ़ी राहत
शासन ने बिना ग्रीन कार्ड वाहन धारकों की टैक्स माफी के आदेश जारी करने के साथ रीजनल परमिट की मांग का बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया था। इतना ही नहीं इस शासनादेश में प्रदेश के सभी 18 संभागीय और सहायक संभागीय कार्यालयों को ग्रीन कार्ड देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इससे ग्रीन कार्ड के लिए व्यवसायिक वाहन संचालकों की देहरादून, ऋषिकेश और कोटद्वार पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। 10 जमा 1 सीट वाहन के परमिट के लिए तकनीकी कमेटी गठित करने के साथ बिना टैक्सी नंबर वाहनों के संचालन पर पूर्ण रोक के लिए शासन ने परिवहन कार्यालयों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर्शियल लाइसेंस रिन्यू करने के लिए रिफ्रेशर कोर्स की बाध्यता की मांग पर भी शासनादेश जारी हो गया है।

विचाराधीन नहीं आदेश चाहिए
टैक्सी-मैक्सी कैब संचालकों की नियम 71 में बदलाव की मांग वैधानिक मसला होने के चलते शासन उसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इसी के साथ वाहनों की अधिकतम आयुसीमा 12 से 15 वर्ष करने का मसला भी विचाराधीन है।


आपदा के दौरान यात्रियों को लाने में लगी टैक्सी-मैक्सी के बकाया भुगतान के लिए यूनियनों से विभाग ने संपूर्ण विवरण सहित जरूरी दस्तावेज मांगे हैं, जिसके बाद भुगतान का आश्वासन दिया है।

हर जिले में ड्राइविंग स्कूल खोल कर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए झाझरा ड्राइविंग स्कूल की बाध्यता का विकल्प मिलने बिना वाहन संचालक मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed