फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tashi nungshi save girl child.

ताशी-नुंग्शी के सामने बेटी बचाने का ‘पहाड़’

Sun, 25 Jan 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Jan 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
tashi nungshi save girl child.

दुनिया की सात सर्वोच्च चोटियां फतह करने वाली पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी-नुंग्शी के कदम बेटी बचाने की तरफ बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर
दोनों बहनें स्वास्थ्य विभाग के बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। विभाग के साथ मिलकर दोनों बेटी बचाने का संदेश देंगी। शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चंदरनगर में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सम्मानित कर ताशी-नुंग्शी को अभियान में शामिल किया।

मंत्री ने ताशी-नुंग्शी को प्रशस्ति पत्र भी दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल दोनों को दून जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। प्रयास रहेगा कि दोनों बहनें प्रदेश में इस अभियान से जुड़कर लोगों को प्रेरणा दें। ताशी और नुंग्शी स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये बेटियों को बेटों के समान अधिकार देने के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने भ्रूण की लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों, कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। कहा कि इन कार्रवाई का प्रचार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जीएस जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, कर्मचारियों और बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।


नाटक ने भावुक किया
संभव नाट्य मंच के कलाकारों ने नाटक के मंचन से बेटियों को बचाने और उन्हें बेटों के समान अधिकार देने का संदेश दिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed