{"_id":"629e09564428ed683b2f96e8","slug":"target-killing-in-kashmir-bank-manager-vijay-kumar-beniwal-ashes-immersed-in-ganga-at-har-ki-paidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killing in Kashmir: बैंक मैनेजर विजय की अस्थियां लेकर पहुंचे भाई और चाचा, नम आंखों से की गंगा में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killing in Kashmir: बैंक मैनेजर विजय की अस्थियां लेकर पहुंचे भाई और चाचा, नम आंखों से की गंगा में विसर्जित
Mon, 06 Jun 2022 07:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:50 PM IST
सार
विजय कुमार बेनीवाल (27) निवासी भगवान गांव, हनुमान गढ़ राजस्थान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में मैनेजर के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी थी।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर विजय कुमार की अस्थियां विसर्जित करते भाई और मामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में मारे गए राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की अस्थियां सोमवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। भाई और चाचा ने नम आंखों के साथ विधि-विधान के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित की।
विज्ञापन
विजय कुमार बेनीवाल (27) निवासी भगवान गांव, हनुमान गढ़ राजस्थान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में मैनेजर के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Bus Accident: अधूरी रह गई दर्शन की आस, तीर्थयात्रियों के शव लेकर एयरफोर्स का विमान मध्य प्रदेश रवाना
विज्ञापन
शुक्रवार को राजस्थान में पैतृक गांव में उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। इसके बाद सोमवार को विजय कुमार बेनीवाल के छोटे भाई अनिल कुमार बेनीवाल, चाचा जगदीश प्रसाद बेनीवाल अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित पंडित शशांक सिखौला ने कर्मकांड संपन्न कराया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भाई और चाचा ने विजय कुमार की अस्थियां गंगा में विजर्सित की।