Uttarakhand Bus Accident: अधूरी रह गई दर्शन की आस, तीर्थयात्रियों के शव लेकर एयरफोर्स का विमान मध्य प्रदेश रवाना
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी। इसमें 26 यात्रियों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों के परिजनों को कुल आठ-आठ लाख और प्रत्येक घायल को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊ खड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने हादसे पर गहरा दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों को कुल आठ-आठ लाख और प्रत्येक घायल को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई।
रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब पांच किमी दूर रिखाऊं खड्ड के पास मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी। इसमें 26 यात्रियों की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह 9:18 बजे सीएम शिवराज सिंह और पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दूसरी बस में सवार मध्यप्रदेश के यात्रियों से बातचीत की।
प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को दो लाख
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे उत्तराखंड के सीएम के संपर्क में थे। जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव व राहत कार्य शुरू किए। रेस्क्यू ऑपरेशन जितना जल्दी हो सकता था किया गया। प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें...यमुनोत्री में दर्दनाक हादसा: मदद पहुंचने से पहले बंद हो चुकी थी तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार, बिखरीं थीं लाशें ही लाशें
प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार के अलावा मध्यप्रदेश की सरकार मृतकों के परिजनों को 5 लाख व घायलों को 50 हजार की राशि देगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी मृतकों के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसपी अपर्ण यदुवंशी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौजूद रहे।