फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Target Killing in Kashmir: Bank manager Vijay Kumar Beniwal ashes immersed in Ganga at Har Ki Paidi

Target Killing in Kashmir: बैंक मैनेजर विजय की अस्थियां लेकर पहुंचे भाई और चाचा, नम आंखों से की गंगा में विसर्जित

Mon, 06 Jun 2022 07:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 07:50 PM IST
सार

विजय कुमार बेनीवाल (27) निवासी भगवान गांव, हनुमान गढ़ राजस्थान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में मैनेजर के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी थी।

विज्ञापन
Target Killing in Kashmir: Bank manager Vijay Kumar Beniwal ashes immersed in Ganga at  Har Ki Paidi
बैंक मैनेजर विजय कुमार की अस्थियां विसर्जित करते भाई और मामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में मारे गए राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर की अस्थियां सोमवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। भाई और चाचा ने नम आंखों के साथ विधि-विधान के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित की।

विज्ञापन


विजय कुमार बेनीवाल (27) निवासी भगवान गांव, हनुमान गढ़ राजस्थान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक (ईडीबी) में मैनेजर के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Bus Accident: अधूरी रह गई दर्शन की आस, तीर्थयात्रियों के शव लेकर एयरफोर्स का विमान मध्य प्रदेश रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को राजस्थान में पैतृक गांव में उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। इसके बाद सोमवार को विजय कुमार बेनीवाल के छोटे भाई अनिल कुमार बेनीवाल, चाचा जगदीश प्रसाद बेनीवाल अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित पंडित शशांक सिखौला ने कर्मकांड संपन्न कराया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भाई और चाचा ने विजय कुमार की अस्थियां गंगा में विजर्सित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed