फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tahrir against speaker of the uttarakhand assembly

उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

Thu, 17 Aug 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 17 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
tahrir against speaker of the uttarakhand assembly
premchandra aggarwal

हरिद्वार में हुई अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में आरक्षण को लेकर विभानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान का विरोध शुरू हो गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही राज्यपाल को पत्र भेजकर एफआईआर करने की अनुमति देने की मांग की है। 

विज्ञापन

             
12 और 13 अगस्त को जयराम आश्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आरक्षण को लेकर टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप में एससी, एसटी और ओबीसी को संवैधानिक रूप से मिलने वाले जाति आधारित आरक्षण का विरोध किया है।
विज्ञापन


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी है। समिति ने तहरीर में बताया कि अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष की संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने अध्यक्ष के खिलाफ एससी, एसटी को प्रताड़ित करने, संविधान का उल्लंघन एवं पद का दुरुपयोग करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। समिति के संयोजक भानपाल सिंह रवि ने राज्यपाल को पत्र भेजकर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।


शिकायत देने वालों में मेहर सिंह, रूपचंद आजाद, सीपी सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण गोपाल, अंरविंद कुमार, भंवर सिंह, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे। उधर नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed