पढ़िए, ऐसे खत्म हो जाएगा स्वाइन फ्लू वायरस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से पार पाने में सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। इसके बाद भी घबराने की जरूरत नहीं है मौसम जल्द ही स्वाइन फ्लू के कदम थाम लेगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का प्रकोप खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।
विशेषज्ञों की मानें तो 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो जाने पर स्वाइन फ्लू का वायरस समाप्त हो जाता है।
स्वाइन फ्लू के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इससे निपटने को लेकर इंतजाम नहीं हैं। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की दवा तक नहीं है।
अकेले रुड़की की बात करें तो पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें एक महिला की मौत हो चुकी है। देशभर में 663 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। दस हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इससे स्वाइन फ्लू का भय बढ़ता जा रहा है।
गर्मी के साथ खत्म होने लगता है वायरस
स्वाइन फ्लू का वायरस मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही समाप्त होने लगता है। 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में स्वाइन फ्लू का वायरस एक्टीवेट नहीं रह पाता है।
वर्तमान में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तापमान में पांच-छह डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने पर स्वाइन फ्लू का वायरस खत्म हो जाएगा। हालांकि जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है। उससे स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम हो जाएगा।
डॉक्टर का है कहना
स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। यह भी सामान्य फ्लू की तरह ही है। यदि लापरवाही न बरती जाए और समय से उपचार कराया जाए तो यह आसानी से ठीक हो जाएगा। वैसे अब गर्मी शुरू हो रही है। 30 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान पर स्वाइन फ्लू का वायरस समाप्त हो जाता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है, एहतियात बरतें।
-डॉ. आशीष गुप्ता, फिजीशियन
ये हैं बचाव के उपाय
-भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क या मुंह पर रुमाल बांधे।
-खांसने और छींकने वाले व्यक्ति से कम से कम पांच फीट की दूरी बनाकर रखें।
-यदि कोई नॉनवेज खाता है तो उसे अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
-ज्यादा छींक, खांसी या फिर बुखार आदि होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।