फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami chinmayanand fight with shishya husband.

फिर विवादों में आए रेप के आरोप में फंसे चिन्मयानंद

Tue, 03 Nov 2015 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand fight with shishya husband.

अपनी शिष्या से रेप के आरोप में फंस चुके बीजेपी के नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आरोप है कि स्वामी चिन्मयानंद ने अपनी शिष्या चिदर्पिता के पति बीपी गौतम से बदसलूकी की। ऋषिकेश के हरिपुरकलां स्थित फ्लैट से सामान ले जाने को लेकर शिष्या चिदर्पिता के पति बीपी गौतम और स्वामी चिन्मयानंद के बीच रविवार को तीखी नोंकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन


बताया गया कि बंदायू निवासी कोमल (चिदर्पिता) पत्नी बीपी गौतम पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी का की शिष्या हैं। दो साल पहले स्वामी चिन्मयानंद और उनकी शिष्या सुर्खियों में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ढाई माह पहले वह हरिद्वार स्थित स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम पहुंची थी। इस दौरान स्वामी ने हरिपुरकलां थाना रायवाला क्षेत्र के वैष्णवी अपार्टमेंट में चिदर्पिता को एक फ्लैट भी दिलाया था। करीब एक माह पहले शिष्या यहां से चली गई थी।  

रविवार की शाम चार बजे शिष्या अपने पति के साथ अपार्टमेंट में पहुंची और अपना सामान ले जाने लगी। करीब आधा घंटे बाद स्वामी भी वहां पहुंच गए और सामान ले जाने पर आपत्ति जताई। इस दौरान स्वामी चिन्मयानंद और शिष्या के पति बीच तीखी झड़प हुई।

लग चुके हैं बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप

swami chinmayanand fight with shishya husband.

आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं एक शिष्या द्वारा बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप लग चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्वामी चिन्मयानन्द के विरुद्ध उनकी एक शिष्या ने कथित बलात्कार एवं हत्या के प्रयास के आरोप की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2001 से वह राजनीतिक और आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करने के लिए स्वामी चिन्मयानंद के दिल्ली आवास पर रह रही थी और उनके साथ अनेक स्थानों की यात्रा कर चुकी है।

शिष्या ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2005 में स्वामी चिन्मयानन्द के निर्देश पर उन्हें मुमुक्षक आश्रम लाया गया, जहां उन्होंने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया और इसकी वीडियो फिल्म बना ली, जिसके बल पर उसे ब्लैकमेल किया गया और दो बार उसे जबरन गर्भपात भी कराना पड़ा।

स्वामी चिन्मयानन्द ने उनके विरुद्ध लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed