फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surya Nutan Indian Oil Company has made a stove which will not require gas Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand: रसोई में गैस की झंझट खत्म करेगा सूर्य नूतन, इंडियन ऑयल कंपनी ने तैयार किया है ये खास चूल्हा

Thu, 19 Dec 2024 03:50 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

दो दिवसीय सौर मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। कई कंपनियों के सोलर वाटर हीटर, सोलर लैंप, सोलर इन्वर्टर को लेकर उपभोक्ता में आकर्षण नजर आया।

विज्ञापन
Surya Nutan Indian Oil Company has made a stove which will not require gas Dehradun Uttarakhand News
चूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कितना अच्छा हो कि रसोई में गैस की जरूरत ही न हो। इंडियन ऑयल कंपनी ने ऐसा ही चूल्हा बनाया है जिसमें गैस की जरूरत नहीं होगी। इसे धूप में एक बार चार्ज करेंगे तो इस पर 24 घंटे तक भोजन बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


यूपीसीएल और उरेडा की ओर से दून में सोमवार से शुरू हुए सौर कौथिग में नए चूल्हे ‘सूर्य नूतन इनडोर सोलर कूकिंग सिस्टम’ के लिए कौतूहल नजर आया। प्रदेश के पहले दो दिवसीय सौर मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। कई कंपनियों के सोलर वाटर हीटर, सोलर लैंप, सोलर इन्वर्टर को लेकर उपभोक्ता में आकर्षण नजर आया। इन सभी के बीच इंडियन ऑयल के सूर्य नूतन सोलर चूल्हे का निर्माण कर रही कंपनी ई-शार्प के प्रतिनिधि भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन यूनिट बिजली से पूरा चार्ज होकर 24 घंटे तक है चल सकता
ई-शार्प के निदेशक नरेश गोयल ने बताया कि यह ऐसा सोलर चूल्हा है, जिसमें ऊर्जा को स्टोर किया जाता है। बताया कि सौर ऊर्जा से छह घंटे में यह पूरा चार्ज हो जाता है। इसके बाद 24 घंटे तक इस पर खाना बनाया जा सकता है।खराब मौसम में सूरज की रोशनी न होने पर यह महज तीन यूनिट बिजली से पूरा चार्ज होकर 24 घंटे तक चल सकता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...जब प्रेमी को लेकर बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ी दो लड़कियां

उन्होंने बताया कि यह रसोई के लिए वरदान साबित हो सकता है। इससे हर महीने एक गैस सिलिंडर की बचत की जा सकती है। दो से ढाई साल में इसकी पूरी लागत वसूल हो जाती है। इसमें सिंगल बर्नर और डबल बर्नर के विकल्प भी उपलब्ध हैं। खास बात ये भी है कि इस सोलर चूल्हे से हर घर से सालाना होने वाले पांच से छह टन कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण बचेगा तो इसमें लगे ऑनलाइन सिस्टम से कहीं भी बैठे हुए इसका संचालन किया जा सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed