{"_id":"676275728c3df50d650087e2","slug":"fight-between-girls-on-streets-fight-over-boyfriend-video-viral-girls-fight-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...जब प्रेमी को लेकर बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ी दो लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...जब प्रेमी को लेकर बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ी दो लड़कियां
Wed, 18 Dec 2024 01:00 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:00 PM IST
सार
देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों लड़कियों में बहस हो रही है।
विज्ञापन
लड़कियों बीच हुई लड़ाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी...फिल्म गली बॉय का यह डॉयलाग राजधानी देहरादून की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच सुनाई दिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों लड़कियां बहस में उलझी हुई हैं। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Snowfall: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी ने भी ओढ़ी सफेद बर्फ की चादर
बहस के साथ दोनों एक दूरे पर लात-घूंसे मारने में भी पीछे नहीं हटी। इस दौरान जो लोग उन्हें देखकर रुके तो लड़कियां उनपर भी बरस पड़ी। कुछ लोगों ने इस दौरान लड़कियों की इस फाइट का वीडियो बना दिया।