फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supreme Court Uttarakhand Government will intensify fight for stake in THDC cabinet meeting

उत्तराखंड: THDC में हिस्सेदारी की जंग तेज करेगी सरकार, रोहतगी की मदद से सुप्रीम कोर्ट में करेगी मजबूत पैरवी

Sun, 19 Mar 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पिछली कैबिनेट की बैठक में शासन के अधिकारियों को ताकीद किया था कि टीएचडीसी में हिस्सेदारी के लिए अदालत में मजबूत पैरवी की जाए। सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों के दौरान इस मामले में अदालत में सक्रिय पैरवी के चलते उत्तराखंड के पक्ष में शुरुआती निर्णय आए हैं। 

विज्ञापन
Supreme Court Uttarakhand Government will intensify fight for stake in THDC cabinet meeting
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऊर्जा विभाग टीएचडीसी इंडिया लि. में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी की जंग को और तेज करेगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर मामले में मजबूत पैरवी के लिए सरकार एक बार फिर नामी वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की सेवाएं लेगा।

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछली कैबिनेट की बैठक में शासन के अधिकारियों को ताकीद किया था कि टीएचडीसी में हिस्सेदारी के लिए अदालत में मजबूत पैरवी की जाए। सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों के दौरान इस मामले में अदालत में सक्रिय पैरवी के चलते उत्तराखंड के पक्ष में शुरुआती निर्णय आए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की हीलाहवाली के चलते न्यायालय में कई साल वाद लंबित था।सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड सरकार की पहल पर कोर्ट ने एक्स पार्टी आर्डर कर दिया था। यूपी ने वाद पुनर्स्थापित करने की अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर दिया। यूपी इस मामले को लटकाना चाहता है, लेकिन राज्य सरकार की पहल पर इस प्रकरण में वाद बिंदू तय हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में इस मामले में सुनवाई होने के आसार
अब कोर्ट में मौखिक साक्ष्य होने हैं। सरकार न्यायालय में सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुरोध करेगी, ताकि जल्द से जल्द तारीख मिल जाए। अप्रैल में इस मामले में सुनवाई होने के आसार हैं। कोर्ट में पैरवी के लिए सरकार प्रसिद्ध अधिवक्ता मुकुल रोहतगी का सहयोग लेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: एक अप्रैल से प्रदेश में पानी भी होगा महंगा, नौ से 15 फीसदी तक होगी बिल में बढ़ोतरी

उत्तराखंड सरकार जीती तो हर साल मिलेंगे 1000 करोड़

सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक न्यायालय में फैसला यदि सरकार के पक्ष में आया तो टीएचडीसी से सरकार को हर साल 1000 करोड़ रुपये का फायदा होगा। यह धनराशि अगले कुछ वर्षों में 1500 से 2000 करोड़ तक हो सकती है, क्योंकि टीएचडीसी के राज्य और राज्य से बाहर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन सभी परियोजनाओं में उत्तराखंड को 25 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed