फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water will also be expensive by 15 percent from April Bill will increase by 9 to 15 percent Uttarakhand news

Uttarakhand News: एक अप्रैल से प्रदेश में पानी भी होगा महंगा, नौ से 15 फीसदी तक होगी बिल में बढ़ोतरी

Sun, 19 Mar 2023 10:21 AM IST
रेनू सकलानी हरीश कंडारी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
हरीश कंडारी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में अभी तक तीन महीने में 1385 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है। इस लिहाज से हर महीने 461 रुपये लोगों को चुकाना पड़ता है। लेकिन, एक अप्रैल से लोगों को प्रति बिल पर 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Water will also be expensive by 15 percent from April Bill will increase by 9 to 15 percent Uttarakhand news
पानी - फोटो : pixy bay

विस्तार

एक अप्रैल से उत्तराखंड में पीने का पानी भी नौ से 15 फीसदी तक महंगा होगा। इस लिहाज से लोगों को हलक तर करने के लिए 150 से लेकर 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। शासन की व्यवस्था के तहत हर साल एक अप्रैल से पानी के बिल में वृद्धि की जाती है।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय होता है। यहां बिल में हर वर्ष 15 फीसदी के करीब बढ़ोतरी होती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में लगे नलों की संख्या के आधार पर बिल और उसमें बढ़ोतरी का निर्धारण किया जाता है। दो नल होने पर बिल में नौ फीसदी और दो से अधिक नल होने पर 15 फीसदी तक की वृद्धि की जाती है।

विज्ञापन

जल संस्थान हर तीन माह में पानी के बिल जारी करता है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में तीन महीने में 1385 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है। इस लिहाज से हर महीने 461 रुपये लोगों को चुकाना पड़ता है। लेकिन, एक अप्रैल से लोगों को प्रति बिल पर 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

जहां मीटर से पानी की सप्लाई, वहां अधिक भार

अभी तक जल संस्थान औसत के हिसाब बिल तय करता है। क्योंकि, कई जगह पानी के मीटर नहीं लगे हैं। लेकिन, अब देहरादून में मेंहूवाला क्लस्टर योजना के तहत आने वाले क्षेत्रों के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में पानी के मीटर लग गए हैं। लोगों को मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल देना पड़ेगा। दूसरी ओर मीटर का भी 16 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में अधिक बिल चुकाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun: निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए अब आएगा अध्यादेश, 20 को होगी मंत्रिमंडल की बैठक

पानी के बिल में हर साल नौ से 15 फीसदी तक की वृद्धि होती है। यह शासन स्तर पर निर्धारित होता है। इस वर्ष भी एक अप्रैल से शासन के निर्देशों के अनुरूप पानी के बिल में बढ़ोतरी होगी। इससे उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। -नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed