{"_id":"ee55da5519c0d991afc5bf1f1fe217df","slug":"subsidy-on-solar-cooker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर कुकर लाइए, गैस का खर्च बचाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर कुकर लाइए, गैस का खर्च बचाइए
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण के साथ सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की मंशा देखते हुए उरेडा सोलर कुकर वितरण पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इस पर सब्सिडी बढ़ाकर दी जा रही है। बाजार में लगभग 7000 रुपए कीमत का एक सोलर कुकर सब्सिडी के बाद उपभोक्ताओं के लिए महज 986 रुपए में उपलब्ध है। इस सोलर कुकर में जहां भोजन पौष्टिक बनता है वहीं किसी तरह का प्रदूषण भी नहीं होता है।
वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के क्रम में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) बढ़ी हुई सब्सिडी के साथ लोगों को डिश टाइप सोलर कुकर भी उपलब्ध करा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस पर सब्सिडी दे रहे हैं। सोलर कुकर में करीब 1.4 मीटर व्यास का डिश लगा होता है।
विज्ञापन
इसके रिफलेक्टर से सूर्य की किरणें परावर्तित होकर एक केंद्र स्थल पर एकत्रित हो जाती हैं। केंद्र स्थल पर खाना तैयार करने के लिए कोई बर्तन, प्रेशर कुकर रखकर भोजन तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसमें एक बार में लगभग सात लोगों के लिए खाना तैयार हो सकता है। इस कुकर में बना व्यंजन कम तापमान पर पकने के कारण स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। एक डिश सोलर कुकर के उपयोग से साल भर में करीब 50 प्रतिशत एलपीजी सिलेंडर की बचत की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल करें... 8392945705