फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students planted saplings under Harela week

हरेला सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं ने किया पौधा रोपण

Sat, 16 Jul 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Students planted saplings under Harela week
सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में हरेला के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हरेला सप्ताह कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि वैश्विक उष्मीकरण व वायु प्रदूषण से बचना है तो अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से क्षेत्रवासियों को जागरूक करने की अपील भी की। कार्यक्रम में धन सिंह सजवाण, बाज सिंह, छत्रपाल, विकास नागर, गुलजार सिंह, राम सिंह, कंचन डबराल, आशा थपलियाल, जितेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पछवादून विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने हरेला के पर्व पर पिछले साल लगाए गए पौधों का मौका मुआयना किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि नए पौधे लगाए जाने के बजाए इस बार मंच के सदस्य पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। जिससे उनका सही तरीके से रखरखाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरेला पर पौधा रोपण के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में की जाने वाली राजमा, आलू, गागली की खेती की उत्पादकता बढ़ाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। इस दौरान सुनील कुमार, संजीव गुप्ता, आलोक खंखरियाल, आमोद शर्मा, मोहन खत्री, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के सौ गांवों में विभिन्न प्रजाति के तीन सौ पौधे रोपे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के चेयरमैन अनिल तोमर ने बताया कि कालसी वन प्रभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को अलग-अलग प्रजातियों के तीन सौ व समाजसेवी राकेश तोमर ने ढाई सौ पीपल के पौधे उपलब्ध कराए थे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के माध्यम से इन पौधों को अपने व अपने आसपास के गांव में रौपा गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणू गुप्ता, शक्ति सिंह बर्तवाल, दीपक बहुगुणा, डॉ.रवि कुमार, मनोज चौहान, प्रियंका चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेला के अवसर पर पुलिस चौकी परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने कहा कि हरेला का पर्व सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर एक व्यक्ति को पर्व से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण के अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
हरेला पर्व के अवसर पर सिंचाई खंड विकास नगर डाकपत्थर के अधिशासी अभियंता रघुवीर सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सहायक अभियंता प्रथम मुकेश बहुगुणा, अपर सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी उपस्थित रहे। चकराता क्षेत्र के ग्राम माख्टी युवाओं ने हरेला के अवसर पर पौधा रोपण किया। इस दौरान संघ के विक्रम सिंह, उत्तराखंड बैकलॉग महासचिव सज्जू आर्य, वन पंचायत प्रहरी नरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान टिकम खन्ना, गंभीर सिंह, महावीर खन्ना उपस्थित रहे। उधर चकराता विद्युत सब स्टेशन पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में एसडीओ अशोक कुमार ने पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से भी एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया।
चेरीश वेलफेयर सोसायटी ने किया पौधा रोपण
चेरीश वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने औषधीय व फूलों के पौधे लगाकर हरेला का पर्व मनाया। सोसायटी के कार्तिक राणा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के सदस्य गांव-गांव, नगर-नगर पौधरोपण करके हरेला उत्सव मनाएंगे। इस मौके पर आयुष गुप्ता, अनमोल राणा, अमृत सरहदी, वाणी सरहदी, सिखा, ऋषिता भसीन, अनुराग चौहान, गुरुमंत सिंह, प्रियांशु सजवान मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे
भाजपा के मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के 38 बूथों पर पौधा रोपण किया। मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में महामंत्री प्रवीन सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश तोमर, प्रीतम भारती, संजय शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशन कुमार, सुनील निराला ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed