{"_id":"591767b7b0768be1908857fe6b1b07ae","slug":"student-did-not-attend-in-exam-due-to-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की रैली बनी जंजाल, छूट गई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की रैली बनी जंजाल, छूट गई परीक्षा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा से 50 अभ्यर्थी एक बार फिर वंचित रह गए। इस बार राहुल गांधी की रैली उनके परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने की वजह बनी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने केंद्र डीएवी कालेज में हंगामा किया, लेकिन एसएससी ने उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी।
रविवार को थी एसएससी की परीक्षा
16 फरवरी को एसएससी एमटीएस परीक्षा दून के आठ केंद्रों पर पेपर कम आने के कारण स्थगित कर दी गई थी। 3888 परीक्षार्थी पेपर नहीं दे सके थे।
रविवार (23 फरवरी) को भी एसएससी एमटीएस परीक्षा होनी थी। लिहाजा छूटे परीक्षार्थियों के लिए डीएवी पीजी कालेज को केंद्र बनाया गया। डीएवी कालेज में रविवार सुबह की पाली में पेपर शांतिपूर्ण रहा, लेकिन दोपहर दो से चार की पाली में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
रैली की वजह से रास्ते थे बंद
दरअसल, कुछ परीक्षार्थी तय समय से काफी देरी से डीएवी पहुंचे। उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। उनका कहना था कि राहुल गांधी की रैली के चलते रास्ते बंद किए गए थे। ऐसे में उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर यहां आना पड़ा।
विज्ञापन
मामला प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन तक पहुंचा तो उन्होंने साफ किया कि एसएससी के ऑब्जर्वर के लिखित में देने पर ही वह परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे। लेकिन आयोग ने परीक्षा में बैठाने से साफ इंकार कर दिया।
कुछ देर हंगामा करने के बाद मायूस परीक्षार्थी लौट गए। डा. भसीन ने बताया कि कुल 3888 में से प्रथम पाली में 1069 और द्वितीय पाली में 1045 परीक्षार्थी शामिल हुए।
17 केंद्रों पर हुई एसएससी परीक्षा
एडीएम आलोक पांडे ने बताया कि डीएवी समेत राजधानी के कुल 17 केंद्रों पर एसएससी एमटीएस परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 4721 उपस्थित और 3991 अनुपस्थित थे। जबकि द्वितीय पाली में 4681 उपस्थित थे, 4021 अनुपस्थित रहे।