फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state's first disabled rehabilitation center started in Doon

Dehradun News: दून में प्रदेश का पहला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र शुरू

Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
state's first disabled rehabilitation center started in Doon
गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य के प्रथम जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के शुभारंभ अवस
देहरादून। देहरादून के गांधी अस्पताल में प्रदेश के पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की शुरुआत की गई है। अब दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक सलाह, दिव्यांग प्रमाण पत्र और कृत्रिम अंग मिलने समेत तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजान दास, जिलाधिकारी सविन बंसल और पार्षद सुनीता मंजखोला ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहला आधुनिक जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र की शुरुआत होने से दिव्यांगों को राहत मिलेगी। दिव्यांगों को एक छत के नीचे ही सभी जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी। मेयर ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 8077386815 का भी अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग अनिल कुमार ढौंडियाल और नीरज बिष्ट को कान की मशीन प्रदान की। वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यहां पर दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड आदि सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed