फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Nursing College hostel structure and administrative building will not be broken Uttarakhand news

Uttarakhand: नहीं टूटेगा राज्य नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल व प्रशासनिक भवन का ढांचा, शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट

Mon, 11 Sep 2023 01:07 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

राज्य नर्सिंग कॉलेज में 25 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन और हॉस्टल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने शुरू किया था। दोनों भवन का ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन 2017 में नियोजन विभाग ने निर्माण कार्य का ऑडिट किया था। जिसमें काम मानकों के अनुसार नहीं पाया गया।

विज्ञापन
State Nursing College hostel structure and administrative building will not be broken Uttarakhand news
मीटिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य नर्सिंग कॉलेज देहरादून में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन और हॉस्टल का ढांचा तोड़ा नहीं जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सिंचाई शोध संस्थान (आईआरआई) रुड़की ने शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पिछले पांच साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही दोबारा से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

2016 में चंदरनगर स्थित राज्य नर्सिंग कॉलेज में 25 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन और हॉस्टल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने शुरू किया था। दोनों भवन का ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन 2017 में नियोजन विभाग ने निर्माण कार्य का ऑडिट किया था। जिसमें काम मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। इस पर शासन ने कार्यदायी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को नोटिस जारी किया था। तब तक प्रशासनिक व हॉस्टल का काम बंद पड़ा है। पांच साल में निर्माण के नाम पर एक ईंट नहीं लगी।

विज्ञापन

 

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने आईआईटी रुड़की से निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच कराने का निर्णय लिया था। लेकिन आईआईटी ने जांच के लिए 40 लाख रुपये मांगे थे। इस पर विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। दोबारा से विभाग ने केंद्र सरकार की संस्था सिंचाई शोध संस्थान रुड़की से प्रशासनिक व हॉस्टल के निर्माण कार्य की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट संस्थान ने शासन को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में निर्माण कार्य में सुधार की सिफारिश

आईआरआई की जांच रिपोर्ट में प्रशासनिक व हॉस्टल भवन के ढांचे को ठीक पाया है। लेकिन विशेषज्ञों ने निर्माण कार्य में सुधार की सिफारिश की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट से साफ हो गया कि भवन के ढांचे को गिराया नहीं जाएगा।

 

आईआरआई रुड़की ने निर्माणाधीन प्रशासनिक व हॉस्टल की जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी

 

पूर्व में नियोजन विभाग ने ऑडिट में निर्माण कार्य में कुछ खामियां पाई थी। जिसकी जांच आईआरआई रुड़की से कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन प्रदेश भर में चल रहे निर्माण कार्यों में देरी और घटिया गुणवत्ता पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed