फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug manufacturing companies CDSCO office of Uttarakhand opened in AIIMS Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी

Mon, 11 Sep 2023 12:43 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

प्रत्येक राज्य में सीडीएससीओ का एक जोनल कार्यालय खोला जा रहा है। उत्तराखंड राज्य का यह कार्यालय ऋषिकेश में खुल गया है। इसके लिए एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने अपने फार्माकॉलोजी विभाग में जगह उपलब्ध कराई है। यहां जोनल कार्यालय का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Drug manufacturing companies CDSCO office of Uttarakhand opened in AIIMS Rishikesh Uttarakhand news in hindi
aiims rishikesh - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में दवा बनाने वाली कंपनियों को अब दवा अनुमोदन के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने एम्स ऋषिकेश परिसर में अपना जोनल कार्यालय खोल दिया है। यहां असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर स्तर के अधिकारी की भी तैनाती की गई है। एम्स ऋषिकेश ने संगठन को अपने परिसर में स्थान उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन

भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) भारत का राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण (एनआरए) है। इसका मुख्यालय एफडीए भवन कोटला रोड नई दिल्ली स्थित है। '

विज्ञापन


इसके छह जोनल कार्यालय, चार उप जोनल कार्यालय, 13 बंदरगाह कार्यालय और देश भर में सात प्रयोगशालाएं हैं। अब प्रत्येक राज्य में सीडीएससीओ का एक जोनल कार्यालय खोला जा रहा है। उत्तराखंड राज्य का यह कार्यालय ऋषिकेश में खुल गया है। इसके लिए एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने अपने फार्माकॉलोजी विभाग में जगह उपलब्ध कराई है। यहां जोनल कार्यालय का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करता है सीडीएससीओ

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सीडीएससीओ दवाओं के अनुमोदन, क्लीनिकल परीक्षणों के संचालन, दवाओं के लिए मानक निर्धारण, देश में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर नियंत्रण और विशेषज्ञ प्रदान करके राज्य औषधि नियंत्रण संगठनों की गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार है। सीडीएससीओ, राज्य नियामकों के साथ रक्त और रक्त उत्पादों, आईवी तरल पदार्थ, वैक्सीन और सेरा जैसी महत्वपूर्ण दवाओं की कुछ विशेष श्रेणियों के लाइसेंस देने के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

इन स्थानों पर हैं सीडीएससीओ की प्रयोगशालाएं

देशभर में सीडीएससीओ सात केन्द्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं कार्य कर रही हैं। जो कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, कसौली और हैदराबाद में स्थित हैं। इन प्रयोगशालाओं में दवाइयों की जांच होती है।

सीडीएससीओ के जोनल कार्यालय के लिए एम्स से जगह मांगी गई थी। फार्माकॉलोजी विभाग में जगह उपलब्ध कराई है। यहां सीडीएससीओ का जोनल कार्यालय संचालित हो रहा है। - प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed