फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state level sports tournament in dehradun

बैडमिंटन में पौड़ी, टे-टे में देहरादून चैंपियन

Fri, 29 Nov 2013 08:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Nov 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
state level sports tournament in dehradun

पौड़ी और देहरादून के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरआल चैंपियनशिप कब्जा ली।

विज्ञापन


दूसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए
पौड़ी ने बैडमिंटन और देहरादून ने टेबल-टेनिस का टीम खिताब जीता परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में शुक्रवार को पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान योजना (पाइका) के तहत आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


बैडमिंटन के टीम इवेंट में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को 2-0 से एकतरफा शिकस्त देकर फाइनल जीता। टीम वर्ग के पहले मैच में उर्वशी ने गायत्री को एकल मुकाबले में 25-23, 21-23, 21-14 से हराया। युगल वर्ग में पौड़ी की उर्वशी व मेघना की जोड़ी ने पिथौरागढ़ की सरोज व गायत्री को 21-12, 24-22 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून को तीसरा स्थान हासिल हुआ। व्यक्तिगत चैंपियनशिप के एकल वर्ग में पौड़ी की उर्वशी ने अपने जिले की मेघना को 22-20, 21-14 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए नैनीताल की ज्योति ने मोनिका को 31-29 से हराया।

युगल वर्ग में पौड़ी की मेघना व उर्वशी की जोड़ी ने नैनीताल की ज्योति व मोनिका की जोड़ी को 21-11, 17-21, 21-14 से हराकर ट्रॉफी कब्जाई। पिथौरागढ़ की गायत्री व सरोज ने प्रियंका व चंद्रकला को 21-7, 21-10 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


टेबल टेनिस के टीम इवेंट में देहरादून ने पौड़ी को 3-0 से हराकर खिताब जीता। चमोली तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत मैचों में दून की अकांक्षा ने संजना को 11-7, 11-6, 11-7 से हराकर सिंगल वर्ग का खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए देहरादून की शिवानी ने पौड़ी की वैशाली को 11-0, 11-9, 11-4 से हराया।

युगल वर्ग में देहरादून की आकांक्षा व संजना की जोड़ी ने पौड़ी की वैशाली व अंजलि को 11-6, 11-6, 11-4 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। चमोली की आंचल व आरुषि की जोड़ी ने हर्षवंती व रीता को 11-8,11-7, 11-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed