फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Speeding car overturns after hitting a tree; young man dies

Dehradun News: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns after hitting a tree; young man dies
रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन चला रहे 18 वर्षीय युवक अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को तपोवन रोड स्थित विष्णु लोक के सामने सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना पर चीता पुलिस और थाना मोबाइल मौके पर पहुंचे। वहां टाटा सफारी कार सड़क पर पलटी हुई मिली। वाहन में चार युवक सवार थे। पुलिस के मुताबिक ब्रह्मावाला खाला निवासी 18 वर्षीय अनिकेत वाहन चला रहा था। तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराया और इसके बाद पलट गया। हादसे में अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में ब्रह्मावाला खाला निवासी हर्षित (18) और शोएब मलिक (19) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वाहन में सवार चौथे युवक अजय (20) के संबंध में पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed