फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soon patanjali yogpeeth will open acharyakulam.

अब शिक्षा के क्षेत्र में 'तहलका' मचाने को तैयार बाबा रामदेव

Wed, 27 Jan 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Jan 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
soon patanjali yogpeeth will open acharyakulam.

पतंजलि योगपीठ ने पूरे देश में भारतीय पद्धति की शिक्षण संस्था आचार्यकुलम खोलने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा के बाद छत्तीसगढ़ और सिक्किम में आचार्यकुलम खुलेंगे। सभी राज्यों में एक-एक आचार्यकुलम खोलने के बाद जनपदों में भी यह शिक्षण संस्था खोली जाएगी।

पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय पद्धति की शिक्षा से जुड़ा एक केंद्रीय बोर्ड बनाने की योजना भी आगे बढ़ गई है।

इसकी आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। देश में ऐसे अनेक प्रतिष्ठान हैं जो भारतीय और आधुनिक शिक्षण प्रणाली को मिलाकर शिक्षा दे रहे हैं।

प्राचीन मूल्यों की परीक्षा कहीं नहीं

soon patanjali yogpeeth will open acharyakulam.

इन शिक्षण संस्थानों में देश के कई गुरुकुल भी शामिल हैं। यहां प्राच्य और नवीन को मिलाकर आधुनिक के साथ प्राचीन मूल्य भी छात्रों को सिखाए जाते हैं, लेकिन प्राचीन मूल्यों की परीक्षा कहीं नहीं होती।

देश में जितने भी बोर्ड हैं वे प्राचीन विधाओं की परीक्षा नहीं लेते। परिणाम स्वरूप तीरंदाजी, संस्कृत, शारीरिक सौष्ठव, योग आदि की परीक्षाएं भी आवश्यक हैं। इसीलिए नए बोर्ड का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा भारत को यदि विश्व गुरु बनना है तो ऋषि मुनियों द्वारा दिए गए ज्ञान को सम्मान देना होगा। आचार्यकुलम की स्थापना प्राचीन और नवीन का मिश्रण कर की गई है। ऐसे संस्थानों के लिए सीबीएसई की तरह केंद्र स्तर पर शीघ्र नया बोर्ड गठित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed