फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand hill areas.

उत्तराखंडः बदला मौसम, चोटियों पर गिरी पहली बर्फ

Tue, 14 Oct 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल Updated Tue, 14 Oct 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand hill areas.

उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। तड़के से आसमान में छाए बादल अचानक बरस पडे़। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हिमालय की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी और घाटियों में बारिश से ठंड का आगाज हो गया है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को दिन भर बारिश जारी रही। केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। रात में नलों में पानी जम जा रहा है। सुबह लगभग आठ बजे धूप निकलने के आधे घंटे बाद तापमान बढ़ने पर नलों से पानी बहना शुरू होता है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से धाम में बारिश से तापमान काफी नीचे आ गया। ऐसे में पानी गलाने को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में एक-दो घंटे बारिश रुकी, लेकिन अपराह्न दो बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। सुबह से ऊंची चोटियों में बर्फबारी होती रही। देर शाम साढ़े सात बजे से केदारनाथ मंदिर के आसपास भी बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ की चोटियों पर दिनभर बर्फबारी

snowfall in uttarakhand hill areas.

जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। तड़के से ही आसमान में छाए बादल दोपहर बाद बरस पडे़। बदरीनाथ धाम में तड़के मौसम की पहली बर्फबारी हुई। चोटियों पर दिनभर भी बर्फबारी होती रही।

बारिश और बर्फबारी के चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिनभर तीर्थयात्री होटलों और स्थानीय लोग अपने घरों में दुबके रहे।

निचले इलाके में वापसी
कड़ाके की ठंड को देखते हुए नीती घाटी के करीब 80 परिवार निचले क्षेत्रों को लौट आए हैं। घाटी के लोग आमतौर पर अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में निचले क्षेत्रों को लौटते थे। मंगलवार को गोपेश्वर में तापमान अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। वहीं बदरीनाथ धाम में पारा गिरकर 2 डिग्री तक पहुंच गया। जिला मुख्यालय पर भी दिनभर शीतलहर चलती रही।

गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर हिमपात

snowfall in uttarakhand hill areas.

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित हिमालय की चोटियों पर भी मौसम की पहली बर्फ गिरी। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी और घाटियों में बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड का आगाज हो गया है।


मंगलवार सुबह से ही जिले के आसमान में बादल छाने के साथ ही घाटी वाले इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि अभी बर्फ जमीन पर टिकने लायक स्थिति नहीं बन पाई है।

स्वामी अनिल स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गंगोत्री में तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। समुद्र सतह से साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों और गांवों में भी अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ठंड शुरू हो गई है।

116 श्रद्धालुओं ने किए केदार बाबा के दर्शन

snowfall in uttarakhand hill areas.

रुद्रप्रयाग। बारिश के बीच सोनप्रयाग से 108 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जबकि शाम चार बजे तक 116 श्रद्धालुओं ने केदार बाबा के दर्शन कर लिए थे। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि बारिश से काम में बाधा आ रही है।

पौड़ी में हल्की बारिश
पौड़ी। यहां मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई हल्की बारिश दोपहर एक बजे तक जारी रही। शहर में दिन भर कोहरा छाया रहा। शहर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री आ गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

टिहरी में 4.2 मिमी बारिश
नई टिहरी। मौसम ने मंगलवार को एकाएक करवट बदली है। सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में 4.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। एकाएक ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म ऊनी वस्त्र पहने शुरू कर दिए है। मंगलवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed