फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in kedarnath.

बदरी-केदार धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी

Thu, 16 Oct 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ/ गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ/ गोपेश्वर Updated Thu, 16 Oct 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath.

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। केदारधाम में बुधवार को भी बारिश होती रही। बीच-बीच में हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर के वक्त धाम में कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया तापमान
शाम को फिर बारिश होने लगी। बदरीधाम में मंगलवार रात को मौसम ठीक रहा लेकिन तड़के से फिर बर्फबारी होने के चलते वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बताया गया कि बदरीधाम में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इन धामों में बारिश-बर्फबारी के बाद पर्वतीय इलाकों को छोड़ राज्य के अन्य इलाकों में भी ठंड ने मौजूदगी दर्ज करा दी है। राज्य के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के मौसम में तब्दीली लाकर हुदहुद आखिर रवाना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed