केदारनाथ के रास्ते पर पांच नर कंकाल मिलने से सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को केदारनाथ के रास्ते पर पांच नर कंकाल मिले हैं। बताया जा रहा है कि यहां चट्टानों पर अभी भी कई कंकाल पड़े हैं।
बार-बार मिल रहे इन कंकालों से पूर्व में पुलिस, सेना और प्रशासन द्वारा कंकाल ढूंढने के लिए चलाए गए अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
गुरुवार को रुद्रप्रयाग में जंगलचट्टी के 500 मी. दूर जंगल से यह नर कंकाल बरामद किए गए।
DNA सैंपल लेने के बाद नर कंकालों का दाह संस्कार
पुलिस टीम द्वारा डीएनए सैंपल लेने के बाद इन नर कंकालों का दाह संस्कार कर दिया गया। मिले हुए इन कंकालों को पिछले साल आई आपदा का शिकार माना जा रहा है।
बुधवार को भी मंदिर से कुछ दूर एक व्यक्ति का कंकाल मलबे में दबा हुआ मिला था। इसके पहले भी केदारनाथ में कई मानव कंकाल मिल चुके हैं।
केदारनाथ मंदिर से कुछ दूर भी मिला कंकाल
बुधवार सुबह केदारनाथ मंदिर से करीब 100 मीटर पहले नगर पंचायत के मजदूर मलबा सफाई का कार्य कर रहे थे।
खुदाई के दौरान एक व्यक्ति का कंकाल मलबे में दबा दिखाई दिया।
मजदूरों से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कंकाल को बाहर निकलवाकर डीएनए के लिए उसके सैंपल लिए।