{"_id":"b32437a95cad29a97934c4916b1e0b38","slug":"shruti-ulfat-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त देख उछलीं ‘जमाई राजा' की सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त देख उछलीं ‘जमाई राजा' की सिमरन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायमंड जुबली में शिरकत करने अभिनेत्री श्रुति उल्फत अपने स्कूल पहुंचीं तो पुराने साथियों को देख उछल पड़ीं।
विज्ञापन
12वीं पास कर पकड़ी अलग राह
20 पहले पहले जब 12वीं पास कर सहपाठियों ने अलग-अलग राह पकड़ी, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे सब कभी ऐसे मिलेंगे।
जीटीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘जमाई राजा’ में लीड एक्टर सिद्धार्थ की मां सिमरन खुराना के किरदार से इन दिनों सुर्खियां बटोर रही श्रुति ने बेहद उत्साहित लहजे में कैंब्रियन हॉल स्कूल के उन दिनों की यादें ताजा कीं।
बताया कि सहपाठी उन्हें ‘पन्नू’ पुकारते थे। आज भी जब वे अचानक मिले तो पन्नू कहकर ही बुलाया। वह भी पुराने अंदाज में ही साथियों से गले मिलीं।
श्रुति के साथ तस्वीरें खिंचाने को न केवल पुराने साथी बल्कि वर्तमान छात्र भी बेहद उत्साहित नजर आए। श्रुति ने बताया कि दस साल पहले वह स्कूल में एक नाटक का मंचन करने आई थीं लेकिन तब पुराने साथी नहीं मिले थे।
विज्ञापन
मुंबई मांगती है पैसा
फिल्म जगत का दून से खास नाता है। श्रुति ने बताया कि कोई भी राह मुश्किल नहीं है लेकिन मुंबई जैसी महानगरी में नए आने वाले युवाओं को सर्वाइव करने के लिए पैसों की बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
अगर परिजन बच्चों को सपोर्ट नहीं करेंगे तो उनके लिए फिल्मी जगत तक पहुंचना मुश्किल होगा। श्रुति ने यह भी माना कि इंडस्ट्री में काम मिलने में किस्मत भी बहुत मायने रखती है।
जल्द ही भट्ट कैंप की फिल्म में
जमाई राजा में मां के किरदार को वह अपने बेहद करीब मानती हैं। श्रुति ने बताया कि यह एक अलग किस्म का सीरियल है। इसके अलावा वह जल्द ही भट्ट कैंप की आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ और लाइफ ओके के आने वाले सीरियल ‘महाकुंभ’ में भी दमदार भूमिका में नजर आएंगी।