फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual assault after kidnapping in dehradun

देहरादून: अपहरण कर एक नाबालिग से किया दुष्कर्म और फिर दोस्त के साथ भेज दिया दिल्ली

Thu, 18 Oct 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
sexual assault after kidnapping in dehradun
rape

अपहरण कर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नाबालिग को शामली जीआरपी की मदद से बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


एसएसआई नेहरू कॉलोनी राकेश साह ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग को शामली जीआरपी ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग को दून लाकर पूछताछ में जबरन दुष्कर्म की बात सामने आई। नाबालिग का आरोप है कि मुजफ्फरनगर थानाभवन निवासी गौरव कुमार उसे आईएसबीटी के पास से अपने कमरे पर ले गया था। जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज

इसके बाद गौरव ने नाबालिग को अपने दोस्त विवेक निवासी थानाभवन के साथ दिल्ली वाली बस में बैठा दिया। किसी तरह नाबालिग विवेक के चंगुल बचकर शामली रेलवे स्टेशन पहुंची और जीआरपी को आपबीती बताई।

इसके बाद शामली जीआरपी ने नाबालिग को दून पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई राकेश साह ने बताया कि गौरव और विवेक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed