फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual abuse cases on additional secretary

अपर सचिव यौन शोषण मामले की दूसरी कड़ी

Mon, 25 Nov 2013 11:25 AM IST
बसंत कुमार, संजीव त्रिवेदी/ अमर उजाला, रुड़की
बसंत कुमार, संजीव त्रिवेदी/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Nov 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
sexual abuse cases on additional secretary

अपर सचिव यौन शोषण प्रकरण में पीड़ित युवती को जिसने आरोपी अपर सचिव से मिलवाया, वह रितू कांडियाल यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर है।

विज्ञापन


पीड़िता को अपर सचिव से मिलवाया था
अपने बयान में पीड़ित युवती ने कहा है कि करीब तीन साल पहले रितू ने उसे उत्तराखंड शासन में अपर सचिव जेपी जोशी से मिलवाया था।

पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
विज्ञापन


मूल रूप से रुड़की सोलानीपुरम की रहने वाली रितू कांडियाल ने गत दिनों हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गई थी।

यूथ कांग्रेस के नियमानुसार चुनाव में भागीदारी करने पर मिले वोटों के अनुसार उन्हें पहले प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया था। बाद में महिला आरक्षण को पूरा करने के लिए उन्हें प्रदेश महासचिव मनोनीत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस सालों से है कांग्रेस पार्टी
रितू करीब 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर काम करती आ रही हैं। प्रदेश संगठन रितू से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं।

पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर

बताया जा रहा है कि इन दिनों रितू कांडियाल अपने पति के साथ दुबई में हैं।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि अभी रितू कांडियाल से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जैसे ही संपर्क होगा, उनसे मामले की बाबत पूछा जाएगा। जो सामने आएगा, उससे प्रदेश प्रभारी के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed