फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven train cancel due to fog.

देहरादूनः कोहरे की मार से सात ट्रेन रहेंगी कैंसिल

Thu, 24 Dec 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
seven train cancel due to fog.

सर्दियों में देहरादून से रेल यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेनों का नया शेड्यूल देखकर ही रिजर्वेशन कराएं।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे के चलते दून से चलने वाली सात ट्रेनों का संचालन पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द किया जा रहा है। नया शेड्यूल आठ जनवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।

सर्दियों में कोहरे की वजह से जनता और उज्जैनी एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक साल करीब डेढ़ महीने ठप रहता है। इस बार सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते कुछ ट्रैक पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि नए शेड्यूल के बारे में यात्रियों को पूछताछ और टिकट काउंटर पर भी जानकारी दी जा रही है।

इस अवधि में ऐसे होगा ट्रेनों का संचालन
- दून-बनारस के बीच रोजाना चलने वाली जनता एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी
- मंगल और बुधवार को जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस दोनों दिन नहीं जाएगी
- दून-दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार और जन शताब्दी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी
- दून-दिल्ली के बीच रोजाना संचालित मसूरी एक्सप्रेस बुधवार और नंदा देवी एक्सप्रेस सोमवार और मंगलवार को नहीं चलेगी
- महाराष्ट्र से रोजाना आने वाली बांद्रा-दून एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को वहां से नहीं चलेगी जबकि महाराष्ट्र जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस दून से बुधवार और शनिवार को नहीं जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed