फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Service chief of Seva Bharti saw the arrangements

Dehradun News: सेवा भारती के सेवा प्रमुख ने देखी व्यवस्थाएं

Fri, 18 Aug 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Service chief of Seva Bharti saw the arrangements
सेवा भारती जिला विकास नगर के प्रवास पर आए प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने बाल संस्कार केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज को स्वावलंबी, शिक्षित और संस्कारित बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन




सेलाकुई के माधव बस्ती में चल रहे विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्रवासियों ने सेवा प्रमुख का स्वागत किया। बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने देश भक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रांत सेवा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि वह अपने अनुभवों से केंद्रों का संचालन करें। जिससे समाज संस्कारित, स्वावलंबी, शिक्षित और देशभक्ति से ओतप्रोत हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी केंद्र संचालकों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी नए केंद्रों को अक्तूबर माह तक शुरू करने को कहा क्योंकि नवंबर में सर्वेक्षण होना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने क्षेत्र में स्थापित अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सेवा भारती रविंद्र रमोला, अशोक महान, प्रवीण कुमार, दर्शन लाल, किरण पवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed