फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   senior party worker and dalit were honoured on atal ji birthday.

अटल के जन्मदिन पर बुजुर्गों, दलितों का सम्मान

Thu, 24 Dec 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
senior party worker and dalit were honoured on atal ji birthday.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नत्थनपुर जिला पंचायत (द्वितीय) के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं और दलितों का सम्मान किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बद्रीपुर ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के अलावा दलित समाज के शिल्पकार, कामगार लोगों का सम्मान किया गया। इसमें धोबी, नाई, मोची, माली, दर्जी, सफाई कर्मी, लोहार और कुम्हार आदि दलित समाज से जुड़े कई लोग भी इस मौके पर सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


दीर्घायु की कामना
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सोच और सपने को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की दीर्घायु की कामना भी की। कार्यक्रम का संचालन नत्थनपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सुभाष भट्ट ने किया।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुचि भट्ट, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट, पूर्व संगठन महामंत्री भास्कर नैथानी, लाडपुर जिला पंचायत सदस्य सुभाष शर्मा, कैप्टन हर्ष सिंह रावत, हेमा बिष्ट, लीला राणा, अंजली कैंतूरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed