फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sdm peshkar suspended For taking Bribe after video viral

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए डीएम, घूस के आरोप में एसडीएम के पेशकार को किया निलंबित

Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sdm peshkar suspended For taking Bribe after video viral
Bribe - फोटो : demo pic

जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार के एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार विजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। विजय शर्मा के बारे में एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में पेशकार पर पैसे के लेनदेन का आरोप है।

विज्ञापन


एसडीाएम के पेशकार विजय शर्मा के बारे में किसी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति पेशकार से मिलने आता है। सामान्य बातचीत के बीच वह व्यक्ति अपनी जेब से कुछ निकालकर पेशकार को दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वह पैसे का लेनदेन कर रहे हैं। मगर वीडियो के साथ ये बात वायरल हो रही है कि उक्त व्यक्ति किसी सरकारी काम के एवज में पेशकार को पैसे दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की संदिग्धता को देखते हुए डीएम दीपक रावत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेशकार विजय शर्मा को निलंबित कर दिया है। डीएम दीपक रावत ने बताया कि संबंधित पेशकार के बारे में पहले भी कई शिकायत मिल चुकी थी।

एसएसपी ने भी पेशकार को किया था निलंबित

इनके बारे में पहले से ही नजर रखी जा रही थी। अब यह वीडियो जारी होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कर्मचारियों के आचरण पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। 

शस्त्र लाइसेंस की फाइलों को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम के पेशकार के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई से एक बार फिर इस बात की पुष्टि हो गई है। इससे पहले भी एसएसपी कृष्ण कुमार वीके शस्त्र लाइसेंस बनवाने के एक मामले में पैसे लेने के आरोपी अपने पेशकार महेश लखेड़ा को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed