फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDG Index 2020-21: Uttarakhand ranks first in maintaining law and order

एसडीजी रैंकिंग: कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्तराखंड पहले स्थान पर, 86 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा

Fri, 04 Jun 2021 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jun 2021 10:57 PM IST
सार

यह रिपोर्ट कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास के आधार पर जारी की गई है। इसमें उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन
SDG Index 2020-21: Uttarakhand ranks first in maintaining law and order
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफोर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) इंडिया सूचकांक 2020-21 की रिपोर्ट में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। जबकि गुजरात दूसरे और मिजोरम तीसरे स्थान पर है। यह रिपोर्ट कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास के आधार पर जारी की गई है। इसमें उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: टीईटी प्रमाणपत्र की मान्यता बढ़ने से शिक्षक बनने के इच्छुक 40 हजार से अधिक युवाओं को मिली बड़ी राहत  
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सूचकांक में शीर्ष पर आना उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है। बताया कि नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापता है। इसी के आधार पर उनका आंकलन करता है। उत्तराखंड को सभी श्रेणियों में देश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। जबकि, कानून एवं शांति व्यवस्था, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास में उत्तराखंड 86 अंकों के साथ शीर्ष पर है। कहा कि  इससे न केवल उत्तराखंड पुलिस बल्कि शासन के सभी विभागों का मनोबल बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उत्तराखंड शासन से मिल रहे निरंतर समर्थन और उत्तराखंड पुलिस के हर अधिकारी और कर्मचारी के अथक परिश्रम को जाता है। कहा कि उनका प्रयास है कि उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपना स्थान बनाए रखे।

शिक्षा गुणवत्ता में देश में चौथे स्थान पर आया उत्तराखंड
शिक्षा गुणवत्ता में उत्तराखंड ने देश में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। नीती आयोग ने एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी किया है। उसमें केरल 80 अंकों के साथ पहले और उत्तराखंड 70 अंकों के साथ देश में चौथे स्थान पर है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि आगे प्रयास किया जाएगा कि उत्तराखंड पहले स्थान पर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed