{"_id":"a4ec0958d3afbda9d611ad95087ed67e","slug":"school-will-celebrate-uttarakhand-udai-fest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17000 से ज्यादा स्कूलों में मनेगा 'उत्तराखंड उदय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17000 से ज्यादा स्कूलों में मनेगा 'उत्तराखंड उदय'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के 17 हजार से अधिक स्कूलों में उत्तराखंड उदय उत्सव समारोह आयोजित होगा। स्कूल सजाएं जाएंगे एवं बच्चों की भविष्य के उत्तराखंड को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा महानिदेशालय की ओर से प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर 31 अक्तूबर से नौ नवंबर तक अमर उजाला की पहल पर प्रदेश भर में उत्तराखंड उदय उत्सव दिवस मनाया जा रहा है, इसके तहत स्कूलों, कालेजों एवं विभिन्न संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में मनाए जाने वाले इस समारोह का शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने एवं दून बार एसोसिएशन में केक काटकर इसका शुभारंभ कर चुके हैं। जिसके बाद शिक्षा महानिदेशालय की ओर से प्रत्येक स्कूल में राज्य गठन के इतिहास को दर्शाती पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे होंगे कार्यक्रम
स्कूलों में सज्जा सजावट होगी और इसी दिन राज्य गठन के इतिहास को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल में होने वाले समारोह का शुभारंभ केक काटकर किया जाएगा।
प्रत्येक जिले के श्रेष्ठ तीन स्कूल होंगे पुरस्कृत
पेंटिंग प्रतियोगिता में हर जिले से श्रेष्ठ रहे तीन विद्यालयों को अमर उजाला की ओर से नगद धनराशि एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
यहां भेजेंगे चयनित पेंटिंग
प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक अपने जिले के चयनित तीन स्कूलों की पेंटिंग अमर उजाला कार्यालय शेड नंबर दो पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया देहरादून को भेजेंगे।