फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sawan puja

बारह बजते ही मंदिरों में उमड़े भक्त

Mon, 05 Aug 2013 05:08 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
sawan puja
श्रावण शिवरात्रि पर भगवान महादेव के अभिषेक की परंपरा तो हर साल निभाई जाती है, लेकिन इस बार शिवरात्रि का महत्व इसलिए अधिक है कि यह सोमवार को है। ऐसे में भोले बाबा की असीम कृपा का लाभ लेने मध्य रात्रि से ही भक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। रात 12 बजे से ही महादेव का अभिषेक शुरू हो गया, जो सोमवार को दिनभर चलता रहेगा।
विज्ञापन


टपकेश्वर महादेव मंदिर
गढ़ी-कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। सोमवार शाम यहां भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। मंदिर के स्वामी किशन गिरी ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि के लिए कई भक्तों ने अभिषेक की बुकिंग कराई है।

विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ मंदिर
सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में 251 कमल-पुष्पों से भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया जाएगा। शाम को सामूहिक आरती होगी। भोले बाबा के अभिषेक के लिए सुबह ही मंदिर समिति के सेवक गंगाजल लाने हरिद्वार निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश्वर मंदिर
गढ़ी-डाकरा स्थित नागेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे भोले शंकर का अभिषेक होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि शाम को भजन-कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा।

यहां भी विशेष
पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में भी भोले बाबा जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। गीता भवन, पंचायती मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर आदि जगहों पर शिवजी का दूध-दही, बेलपत्र, शहद आदि से विशेष अभिषेक किया जाएगा।

खुद झेली, दूसरों की दूर की परेशानी
इंजीनियर्स एनक्लेव निवासी संजय शर्मा 17 साल से टपकेश्वर महादेव में भंडारे की व्यवस्था कर रहे हैं। रविवार रात को उन्होंने मंदिर में कांवड़ियों के भोजन और सोने की व्यवस्था की थी। संजय ने बताया कि 18 साल पहले वह खुद कांवड़ लेने गए और मंदिर में आकर ठहरे तो न किसी ने भोजन पूछा, न विश्राम की कोई व्यवस्था थी। ऐसे में उन्होंने भोले बाबा के समक्ष संकल्प लिया और अब लगातार यहां व्यवस्था कर रहे हैं।


बाबा की दर पर विदेशी भी
श्रावण मास में भोलेनाथ को प्रसन्न करने विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। आचार्य डा. सुशांत राज ने बताया कि उनके पास न्यूयार्क से एवॉन और विन्सेंट आए। दोनों ने उनसे पूजन करवा महादेव का अभिषेक किया। बताया कि कई विदेशियों ने नया प्लांट लगाने और व्यापार में तरक्की के लिए उनसे पूजन और हवन करवाया।

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed