फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   save girl child story from dehradun

मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा

Mon, 20 Jan 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
save girl child story from dehradun

जहां एक तरफ वंश आगे बढ़ाने के लिए लोग मंदिरों में बेटे के लिए मन्नत मांगते नहीं थकते, वहीं देहरादून में मांओं ने बेटियों के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन


बेटियों के लिए रखा व्रत
वैसे संकष्ट चतुर्थी व्रत माताएं बेटों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। लेकिन अब कई मांएं बेटियों की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखने लगी हैं।

पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां
विज्ञापन


रविवार को दून की कई मांओं ने यह व्रत अपनी बेटियों के लिए रखा। उनका मानना है कि जब बेटा-बेटी दोनों एक ही कोख से जन्में हैं तो उनके सुखद भविष्य और दीर्घायु की कामना में फर्क क्यों किया जाए? ये महिलाएं बेटियों के लिए यह व्रत रख खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास ने दी व्रत की सलाह
तेग बहादुर रोड निवासी अर्चना शर्मा को दो बेटियां हैं। अर्चना ने बताया कि 16 साल पूर्व पहली बेटी मल्लिका हुई तो सास ने उन्हें व्रत रखने की सलाह दी। चार साल बाद दूसरी बेटी राधिका हुई।

पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन

अब वह दोनों बेटियों के लिए हर साल व्रत रखती हैं। अर्चना बताती हैं कि उनके पति विकास भी बेटियों के लिए उनके व्रत रखने पर खुशी जताते हैं। बेटियां ही उनके लिए बेटे हैं।


पहले बेटी, अब नातिन के लिए व्रत
सहस्त्रधारा रोड के केवल विहार निवासी साधना शर्मा ने बताया कि वह 25 साल से यह व्रत रख रही हैं। पहले बेटी श्रवी के लिए व्रत करती थीं। अब छह साल की नातिन आरोही के लिए। बताया कि जब व्रत शुरू किया था, तब जरूर ताने सुने लेकिन अब सब सहमत हैं।

यह है मान्यता
ब्राह्मण पुराण में वर्णित है कि संकष्ट चतुर्थी के दिन शिवजी ने गणेश जी का सिर धड़ से अलग किया था और उनका सिर चंद्रलोक में पहुंच गया था। इसीलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है।

पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट

आचार्य भरतराम तिवारी ने बताया कि रात में चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है। शिव परिवार का पूजन होता है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि चंद्रोदय तिथि में यह व्रत किया जाता है।

तिल का लड्डू खाकर व्रत
संकष्ट चतुर्थी का व्रत सुबह चार बजे उठकर तिल के लड्डू खाकर शुरू किया गया। पूरे दिन व्रत में रहने के बाद शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed