फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj supporter attack on meyor manoj garg in haridwar

हरिद्वार: अतिक्रमण हटाने पर बवाल, मंत्री के समर्थकों ने मेयर पर भांजी लाठियां, अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Aug 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 11 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
satpal maharaj supporter attack on meyor manoj garg in haridwar

बारिश के बाद पानी की निकासी के लिए नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गए मेयर और नगर निगम के कर्मचारियों पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम प्रेमनगर के सेवकों व कर्मचारियों ने हमला कर दिया। हमले में मेयर समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना से गुस्साये मेयर के समर्थन में जुटे भाजपाइयों ने भी आश्रम के सेवकों और कर्मचारियों पर पथराव किया। पुलिस ने लाठी भांजकर हमलावरों को वहां से खदेड़ा। मेयर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


मेयर पर हमले से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रेमनगर आश्रम के मुख्यद्वार पर कूड़ा डाल दिया। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी तरफ आश्रम के कर्मचारियों ने पूरे विवाद के लिए मेयर और उनके समर्थकों को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम के कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए

satpal maharaj supporter attack on meyor manoj garg in haridwar

मेयर और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आश्रम के कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए। आश्रम की ओर से पुलिस को मेयर और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  

 बृहस्पतिवार की सुबह हरिद्वार में हुई मूसलाधार बारिश से पूरे शहर में पानी भर गया था। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम के पास भी मुख्य सड़क पर पुल से पहले पानी भर गया। इस दौरान कई क्षेत्रों में जलभराव देखने निकले मेयर मनोज गर्ग प्रेमनगर पुल के पास पहुंचे।

उन्होंने वहां पुल की बगल में लगाई  गई टीन शेड को हटवाने के लिए जेसीबी मंगवा ली। नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह भी वहां मौजूद थे। जलनिकासी के लिए जैसे ही सड़क किनारे नाले के पास लगाई गई टीनशेड का हटाने का प्रयास किया तो आश्रम के सेवक और कर्मचारी उसका विरोध करने पहुंच गए।

सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी

satpal maharaj supporter attack on meyor manoj garg in haridwar

मेयर मनोज गर्ग उनसे वार्ता कर ही रहे थे, आरोप है कि इसी बीच आश्रम के कुछ सेवकों और कर्मचारियों ने  मेयर पर हमला कर दिया। मेयर के समर्थकों ने विरोध किया तो उनपर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में मेयर के सिर, कमर और हाथों पर भी चोंटें आईं हैं।  मेयर पर हमले की खबर थोड़ी देर में ही पूरे शहर में फैल गई और उनके हजारों समर्थक मौके पर जमा हो गए। सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समर्थकों ने प्रशासन पर सतपाल महाराज के आश्रम के कब्जे वाली दीवार तुड़वाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

जैसे ही जेसीबी दीवार तोड़ने लगी तो दोबारा पथराव शुरू कर दिया। इस बार दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। आश्रम के कर्मचारियों ने मेयर समर्थकों पर दोबारा हमला किया गया। जिस पर भगदड़ मच गई। 

मेयर और उनके साथियों ने सतपाल महाराज को गाली दी !

satpal maharaj supporter attack on meyor manoj garg in haridwar

हालात बेकाबू होते देख प्रशासन में हड़कंप मच गया।  एसपी सिटी ममता बोरा, एसडीएम मनीष कुमार सिंह एसपी क्राइम प्रकाश आर्य सीओ सिटी प्रकाश देवली और नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ।

इसके बाद एसएसपी कृषण कुमार वीके भी मौके पर आए। पीएसी और कई थानों की पुलिस बुला ली गई। लाठियां भांजकर पुलिस ने दानों पक्षों के लोगों को तितर-बितर किया। इसके बाद दो जेसीबी चलाकर नाले के ऊपर अतिक्रमण करके बनाई गई दीवार तोड़ दी।

प्रेमनगर आश्रम ट्रस्ट के सचिव रमणीक सिंह का आरोप है कि मेयर और उनके साथियों ने सतपाल महाराज को गाली दी और साथ आई एक महिला ने आश्रम के चौकीदार पर पहले हमला किया।

इसके बाद आश्रम के लोगों ने हमला किया। आश्रम की ओर से मेयर मनोज गर्ग, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नरेश शर्मा, अनिल पुरी, मृदुल कौशिक आदि के खिलाफ  तहरीर दी है।  जबकि मेयर की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed