{"_id":"25378990a04020c35aa464c62617b8bd","slug":"satish-kumar-become-bsp-state-president-in-uttarakhandn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बसपा में बड़ा फेरबदल, सतीश बने प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बसपा में बड़ा फेरबदल, सतीश बने प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 12 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से ठीक पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी सिंह की जगह ज्वालापुर निवासी सतीश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं चतर सिंह को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दकी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के निर्देश पर इन दोनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा शुक्रवार को दिल्ली में की गई।
विज्ञापन
संगठन को करेंगे मजबूत
नए प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने अमर उजाला को बताया कि बहुजन समाज पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाकर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए मौजूदा पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी से नाराज चल रहे पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को अधिक से अधिक विजयी बनाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। सतीश कुमार इस समय बसपा में प्रदेश महासचिव के पद पर थे।
मूलरूप से हरिद्वार जनपद के ग्राम खेलपुर (भगवानपुर) के रहने वाले सतीश कुमार के मनोयन की सूचना आते ही अंबेडकरनगर ज्वालापुर स्थित उनके आवास पर खुशियां छा गई।