{"_id":"e194ba66c7975fa6409de984feff542f","slug":"sangeet-som-said-up-government-may-fall-anytime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम का दावा, भाजपा के संपर्क में अखिलेश के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम का दावा, भाजपा के संपर्क में अखिलेश के विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 May 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार पहुंचे सरधना (उत्तर प्रदेश) से भाजपा विधायक संगीत सोम ने दावा किया कि यूपी सरकार कभी भी गिर सकती है। सपा के 100 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां की बेतुकी बयानबाजी के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विशेष वर्ग पर साधा निशाना
मंगलवार को कनखल के विष्णु गार्डन स्थित सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि के घर पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने यूपी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
कहा कि एक विशेष वर्ग के अलावा सपा को यूपी में कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। विकास कार्यों में असमानता है। इसी के चलते सपा के अधिकतर विधायक भाजपा के संपर्क में है।
विज्ञापन
आजम खान पर निशाना
उन्होंने कहा कि आजम खां का पाकिस्तान से लगाव है तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पंडितों के विस्थापन की मांग भी की।