एक समोसे ने दुकानदार को पुलिस के ऐसे जाल में फंसाया, कि अब मुंछ छिपाते फिर रहे बाप-भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समोसे के चक्कर में क्या से क्या हो गया। दुकानदार ने पहले तो जो किया हो, लेकिन अब बाप और भाई मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
समोसे में मक्खी निकलने की शिकायत करना एक ग्राहक को महंगा पड़ गया। गुस्साए दुकानदार ने पिता और भाई के साथ मिलकर ग्राहक की पिटाई कर दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर खुर्द निवासी सोनू पिछले वर्ष अक्तूबर में गांव की एक दुकान में समोसा खरीदने गया था। समोसा में मक्खी निकलने पर सोनू ने दुकानदार बबलू से इसकी शिकायत की और समोसा वापस लेने को कहा, लेकिन आरोपी दुकानदार ने समोसा वापस लेने से इनकार कर दिया।
इस पर दोनों में नोंकझोंक हो गई। गुस्साए दुकानदार बबलू ने अपने पिता व भाई को मौके पर बुलाया और सोनू की पिटाई कर दी। मौजूद ग्रामीणों ने घायल सोनू को जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
इस पर पीड़ित के परिजनों ने लक्सर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बबलू, पिता हरि सिंह, भाई सोरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।