फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sainya Dham Uttarakhand water of 21 holy rivers reached Doon for military base read more update in hindi

Uttarakhand: सैन्यधाम के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून, यात्रा का पुष्प वर्षा से किया गया भव्य स्वागत

Mon, 03 Jul 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा  कि जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। कहा कि पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
Sainya Dham Uttarakhand water of 21 holy rivers reached Doon for military base read more update in hindi
सैन्यधाम के लिए 21 पवित्र नदियों का जल पहुंचा दून - फोटो : amar ujala

विस्तार

सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में देहरादून लाया गया है। जल संग्रहण यात्रा का देहरादून स्थित घंटाघर पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, पवित्र जल को अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कहा, पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर भी सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मौसम की सटीक जानकारी के लिए प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेगी सरकार, यहां पढ़िए पूरा प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। जोशी ने कहा, जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। इससे पहले जल संग्रहण यात्रा को विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों ने देहरादून के लिए रवाना किया। कलश यात्रा में 11 पंडित भी शामिल थे, जो मंत्रोच्चार करते हुए जल लेकर देहरादून पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed