{"_id":"fccf894be5203add42b372ce5f218c95","slug":"sachin-tendulkar-pix-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचित कर देंगी मास्टर ब्लास्टर की ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचित कर देंगी मास्टर ब्लास्टर की ये तस्वीरें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर की इन तस्वीरों को देखकर आप जरूर रोमांचित हो जाएंगे। क्या है इनमें खास। क्रिकेट से विदाई पर उनके प्रशंसकों को यादगार पारियों से रूबरू कराने के मकसद से देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां सचिन के कॅरियर से जुड़ी बेहतरीन तस्वीरों के जरिये उनका सफर दिखाया गया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट की अंतिम विदाई को सलाम करने की तैयारी चल रही है। टेस्ट कॅरियर का 200वां मैच खेलकर विदा होने वाले सचिन की याद में रविवार को एसीए में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
रणजी मैच की गजब फोटो
खेल फोटोग्राफर कमल शर्मा की खींची तेंदुलकर के अंतिम रणजी मैच की कई फोटो यहां हैं। लाहिली में हुए इस मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर के अलग-अलग मिजाज इसमें हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व कप, आईपीएल, चैंपियंस लीग सहित हर क्रिकेट टूर्नामेंट की सौ से अधिक फोटोग्राफ प्रदर्शनी में रखी गई है।
विज्ञापन
18 तक चलेगी प्रदर्शनी
18 नवंबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए भी खुली है। इस दौरान एसीए के संस्थापक आरपी ईश्वरन, क्रिकेट कोच मनोज रावत आदि भी मौजूद रहे।