{"_id":"575a41884f1c1b1f349c63c2","slug":"russian-man-arrested-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में छिपा रूसी युवक गिरफ्तार, दो साल से खत्म था वीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून में छिपा रूसी युवक गिरफ्तार, दो साल से खत्म था वीजा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2013 में वीजा अवधि खत्म होने के बाद गायब रूसी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पहचान छिपाकर बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। रूसी नागरिक से आर्मी इंटेलिजेंस और खुफिया तंत्र ने घंटों पूछताछ की, लेकिन किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में उसका जुड़ाव सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि रूस निवासी एवजेनी नेम्झझिनोव 27 जनवरी 2013 को वीजा पर दिल्ली एयरपोर्ट से भारत आया था। एक जुलाई 2013 को उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई।
विज्ञापन
वीजा अवधि बढ़ाने के बजाय वह भूमिगत हो गया। तब से ही उसकी तलाश जारी थी। खुफिया एजेंसी ने सत्यापन प्रक्रिया के दौरान क्लेमेंटाउन क्षेत्र में छिपे एवजेनी को पकड़ लिया। विदेशी को पकड़कर आर्मी इंटेलिजेंस और खुफिया तंत्र द्वारा गहनता से पूछताछ की गई है। विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन