फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag bus accident One more body found from Haridwar, death toll reaches six

रुद्रप्रयाग बस हादसा: हरिद्वार से एक और शव मिला, मृतकों की संख्या छह, लापता यात्रियों की तलाश जारी

Sun, 29 Jun 2025 09:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Jun 2025 09:46 PM IST
सार

बीते 26 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 18 यात्री, जो सभी एक ही कुटुंब के थे, टूर गाइड के साथ बस से बदरीनाथ जा रहे थे। इस दौरान उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Rudraprayag bus accident One more body found from Haridwar, death toll reaches six
लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोलतीर में यात्री वाहन हादसे में लापता लोगों में एक शव हरिद्वार क्षेत्र से मिला है। हादसे में अब मृतकों की संख्या 6 हो गई है। वहीं 6 लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक शव मिला। जिस पर कनखल पुलिस ने रुद्रप्रयाग पुलिस से संपर्क किया, उसकी शिनाख्त राजस्थान के ललित सोनी (48) के रूप में हुई है। बता दें कि बीते 26 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 18 यात्री, जो सभी एक ही कुटुंब के थे, टूर गाइड के साथ बस से बदरीनाथ जा रहे थे।
विज्ञापन


Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


बस रुद्रप्रयाग से करीब 14 किमी दूर घोलतीर में दुर्घनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गई थी। वहीं वाहन हादसे में लापता लोगों में तीन दिन बाद मिले संजय सोनी और चेतना सोनी के शव एंबुलेंस से जयपुर पहुंचा दिए गए हैं। महाराष्ट्र से पहुंचे मृणाल सोनी ने बताया कि वह उनके मामा-मामी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed