Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RSS chief mohan bhagwat visit uttarakhand for three days meetings scheduled in roorkee and haridwar

डॉ.मोहन भागवत: सरसंघचालक आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर, रुड़की व हरिद्वार में करेंगे बैठक और संवाद

Fri, 20 Nov 2026 12:13 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

सरसंघचालक डॉ.भागवत 20 से 22 नवंबर तक क्षेत्र व प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की व हरिद्वार में बैठक व संवाद करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के बीच संगठन की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना को लेकर उत्तराखंड में अहम मंथन होगा। इस दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों और राष्ट्रव्यापी अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat visit uttarakhand for three days meetings scheduled in roorkee and haridwar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत आज शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे क्षेत्र व प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की व हरिद्वार में बैठक व संवाद करेंगे।

विज्ञापन

संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि सरसंघचालक डॉ.भागवत 20 से 22 नवंबर तक क्षेत्र व प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की व हरिद्वार में बैठक व संवाद करेंगे। इन बैठकों में संघ के शताब्दी वर्ष के तहत पूरे वर्ष संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय व सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन

प्रवास के दौरान समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से संघ की ओर से संचालित पंच परिवर्तन के विषयों जैसे सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य सहित देशभर में नशामुक्ति जैसी सामाजिक बुराई का अंत करने के जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा होगी। इन विषयों को लेकर संघ के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर किस प्रकार भूमिका निभाएं, इन प्रयासों को व्यापक सामाजिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं, इस पर भी संवाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन

प्रांत कार्यवाह सेमवाल ने बताया कि इस प्रवास के दौरान हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में सरसंघचालक की सहभागिता भी होगी। गायत्री परिवार ने अध्यात्म, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण, नशामुक्ति एवं समाज सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed