फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Teenager missing after drowning in Ganganagar while talking selfie

Roorkee: सेल्फी लेते वक्त गंगनहर में डूबकर किशोर लापता, बचाने कूदा दोस्त भी पानी में बहा, लोगों ने बचाया

Thu, 21 Mar 2024 06:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

Roorkee News: किशोर गंगनहर किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा।

विज्ञापन
Roorkee News Teenager missing after drowning in Ganganagar while talking selfie
नदी में डूबा छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे एक किशोर का पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। किशोर को बचाने के प्रयास में दोस्त भी गंगनहर में कूद गया और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर निवासी उवैश (16) पुत्र शोहराब अपने दोस्त तौफीक और समद के साथ दोपहर esa सोलानी पार्क के पास गंगनहर पटरी पर घूमने आया था। इस बीच वह गंगनहर किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा। उवैश को डूबता देख तौफीक ने बचाने के लिए उसे गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बवाह में वह बहकर डूबने लगा। दोनों को डूबता देख समद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस बीच लोगों ने समद को तो बचा लिया। जबकि उवैश गंगनहर में डूबकर लापता हो गया।
विज्ञापन


Dehradun: देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की समय सारिणी बदली, यहां पढ़ लीजिए ट्रेन से जुड़े सभी नए अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने काफी दूर तक उवैश की गंगनहर में तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभरी आरके सकलानी ने बताया कि उवैश का अभी कुछ पता नहीं लग सका है। वर्तमान में उवैश का परिवार सलमान कॉलोनी, रुड़की में रह रहा है। उवैश की तलाश को जल पुलिस को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed