{"_id":"65fb3e0afa21cf036a026eb4","slug":"time-table-of-dehradun-subedarganj-express-changed-dehradun-news-c-5-1-drn1055-375533-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की समय सारिणी बदली, यहां पढ़ लीजिए ट्रेन से जुड़े सभी नए अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की समय सारिणी बदली, यहां पढ़ लीजिए ट्रेन से जुड़े सभी नए अपडेट
Thu, 21 Mar 2024 12:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:10 PM IST
सार
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन के दून स्टेशन से रवाना होने का समय दोपहर में 1.25 बजे था, लेकिन रेलवे ने अब इस समय को बदल दिया है। अब यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे चलेगी। 20 मिनट पहले इस ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन के समय सारिणी में रेलवे ने बदलाव किया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व जाएगी। वहीं मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। होली के बाद यह बदलाव लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून से प्रयागराज तक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14114 चलती है। दून स्टेशन से इस ट्रेन के रवाना होने का समय दोपहर में 1.25 बजे था, लेकिन रेलवे ने अब इस समय को बदल दिया है। अब यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे चलेगी। 20 मिनट पहले इस ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बरकरार रहेगा मिथक या फिर टूटेगा...जानिए कैसा रहा है चुनावी इतिहास
विज्ञापन
होली के बाद 26 मार्च से इस ट्रेन का समय बदल दिया जाएगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से देहरादून आने वाली ट्रेन संख्या 15001 दोपहर 14.05 बजे देहरादून स्टेशन पर पहुंचती है। अब इसके समय में भी बदलाव किया गया है। इस ट्रेन का दून रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 14.15 तय किया गया है।